बाँदा: नो स्मोकिंग डे पर दिलाई तम्बाकू का सेवन न करने की शपथ

0

Banda: नो स्मोकिंग डे पर पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन व समस्त थानों पर पुलिस कर्मियों को धूम्रपान व तम्बाकू का सेवन न करने तथा दूसरों को भी तम्बाकू का सेवन न करने के लिए जागरुकत करने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर पुलिस पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा (Banda) श्री लक्ष्मी निवास मिश्र द्वारा पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाते हुए सभी से अपने कार्यालय परिसर, गांव व शहर को धूम्रपान व तम्बाकू से मुक्त कराने हेतु सक्रिय प्रयास करने की अपील की गई। नो स्मोकिंग डे पर पुलिस लाइन में क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार सिंह द्वारा एवं थानों पर थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस कर्मियों को तम्बाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here