झारखंड के इस रेलवे स्टेशन पर ठहरेंगी दो एक्सप्रेस ट्रेने, लम्बे समय से थी लोगो की मांग

इस स्टेशन में ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर कई बार लोगों ने आंदोलन भी किया था।

0

लंबे समय के बाद रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल (Chakradharpur Railway Division) के अंतर्गत आने वाले सोनुआ स्टेशन (Sonua station) में रहने वाले लोगों की मांग को पूरा कर दिया है। रेलवे ने ट्रेन नंबर 12871/12872 हावड़ा-टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 22861/22862 हावड़ा-कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 13287/13288 दुर्ग-आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस का अप और डाउन की दिशा में चलने वाली इन ट्रेनों का सोनुआ रेलवे स्टेशन में ठहराव देने की घोषणा कर दी है।

रेलवे बोर्ड के कोचिंग संयुक्त निदेशक विवेक कुमार सिन्हा ने अधिसूचना जारी करते हुए पांच रेलवे जोन को सूचित किया है। हालांकि, अब तक यह तय नहीं किया गया है कि कब से सोनुआ स्टेशन में इन ट्रेनों का ठहराव शुरू होगा। अब इन ट्रेनों का सोनुआ स्टेशन में जल्द से जल्द ठहराव शुरू करने की जिम्मेदारी पूरी तरह से दक्षिण पूर्व रेलवे जोन और चक्रधरपुर रेल मंडल के पास है।

अब देखना होगा की रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद कब तक इन तीनों ट्रेनों का ठहराव सोनुआ स्टेशन में शुरू हो पाता है। मालूम रहे कि सोनुआ स्टेशन में कोरोना काल से ही एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बंद है। इस स्टेशन में ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर कई बार लोगों ने आंदोलन भी किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here