दिल्ली वालों को केंद्र सरकार का बड़ा उपहार, इन जगहों पर बनेगा स्टेशन

0
Central government

दिल्ली वालों को केंद्र सरकार ने दो नई मेट्रो लाइन का उपहार दिया है। दिल्ली के इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक नई मेट्रो लाइन बनेगी। इसके साथ ही लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक भी मेट्रो का नया रूट बनाया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक की लंबाई 8.385 किलो मीटर होगी। 8 किमी से ज्यादा ऐलिवेटेड रूट पर मेट्रो दौड़ेगी। इस रूट कुल 8 मेट्रो स्टेशन होंगे। केंद्रीय कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है।

इंद्रलोक से इंदरप्रस्थ तक 12.377 किमी मेट्रो दोड़ेगी। 11.349 किमी अंडरग्राउंड मेट्रो दौड़ेगी। इस रूट पर कुल 10 मेट्रो स्टेशन होंगे। दोनों रूट पर मेट्रो चलाने में कुल 8400 करोड़ रुपये खर्च आयेगा। इंद्रलोक स्टेशन ऊंचा होगा यानी एलिवेटेड रोड मेट्रो होगा। जबकि इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर पर मेट्रो स्टेशन भूमिगत यानी अंडरग्राउंड होगा। लाजपत नगर-साकेत-जी ब्लॉक कॉरिडोर पर सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे।

यहाँ बनेगा मेट्रो स्टेशन

लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक: लाजपत नगर, एंड्रयूज गंज, ग्रेटर कैलाश – 1, चिराग दिल्ली, पुष्पा भवन, साकेत जिला केंद्र, पुष्प विहार, साकेत जी – ब्लॉक।

इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ: इंद्रलोक, दया बस्ती, सराय रोहिल्ला, अजमल खान पार्क, नबी करीम, नई दिल्ली, एलएनजेपी अस्पताल, दिल्ली गेट, दिल्ली सचिवालय, इंद्रप्रस्थ।

डीएमआरसी का कहना है कि लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर दक्षिणी दिल्ली में कनेक्टिविटी में सुधार करेगा। एंड्रयूज गंज, ग्रेटर कैलाश जैसे इलाके और साकेत के कई इलाके अब मेट्रो से जुड़ जाएंगे। इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर ग्रीन लाइन का विस्तार होगा और मेट्रो को मध्य दिल्ली के कई नए इलाकों तक ले जाएगा। कई नए इंटरचेंज स्टेशन बनेंगे जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों को आपस में जोड़ देंगे।

लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक: लाजपत नगर (वायलेट और पिंक लाइनों के साथ), चिराग दिल्ली (मैजेंटा लाइन के साथ) और साकेत जी ब्लॉक (गोल्डन लाइन के साथ)।

इंद्रलोक – इंद्रप्रस्थ: इंद्रलोक ( ग्रीन और रेड लाइन के साथ), नबी करीम (मैजेंटा लाइन के साथ), नई दिल्ली (येलो और ऑरेंज लाइन के साथ), दिल्ली गेट (वायलेट लाइन के साथ) और इंद्रप्रस्थ (ब्लू लाइन के साथ)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here