Maharashtra के अहमदनगर जिले का बदला नाम

0
Maharashtra

आचार संहिता के ठीक पहले महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) के कैबिनेट में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। महाराष्ट्र में एक और जिले का नाम बदलने का फैसला किया गया है। इसे महाराष्ट्र कैबिनेट (Maharashtra Cabinet) की मंजूरी मिल गई है। अहमदनगर (Ahmednagar) जिला का नाम अब बदलकर अहिल्या नगर (Ahilya Nagar) करने का फैसला किया गया है। इससे पहले औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव रखा गया था।

इसके अलावा महाराष्ट्र कैबिनेट ने 8 मुंबई रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का फैसला किया है, जो ब्रिटिश काल के नाम थे। साथ ही कैबिनेट ने उत्तान (भायंदर) और विरार (पालघर) के बीच समुद्री लिंक बनाने को भी मंजूरी दे दी है। वहीं, काफी दिनों से धरने पर बैठे आशा वर्कर्स को महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। उनके मासिक वेतन में 5,000 रुपये की वृद्धि की गई है।

वहीं, महाराष्ट्र कैबिनेट ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में महाराष्ट्र भवन बनाने के लिए 2.5 एकड़ जमीन खरीदने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए बजट प्रस्ताव महाराष्ट्र विधानसभा के पिछले बजट सत्र में राज्य के बजट में पहले ही किया जा चुका था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here