Ballia: ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia) से है, जहाँ डबल इंजन की सरकार की तर्ज पर अब ट्रिपल इंजन की सरकार बलिया नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाईलाल ने बलिया शहर के दो महत्वपूर्ण सड़को के नाम बदलने का प्रस्ताव पास किया है। बलिया शहर के सिनेमा रोड़ का नाम अब होगा महाराज अग्रसेन रोड तो वही काजीपुरा रोड का नाम पूर्व सभासद स्व० संतोष सिंह के नाम पर सड़क का नाम संतोष सिंह लड्डू रोड रखा गया है।

बलिया (Ballia) नगर पालिका परिषद बोर्ड के मासिक बैठक में बीजेपी से चेयरमैन संत कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में बोर्ड की चौथी बैठक में सभासदों के सहमति से नगर के विकास के लिए कई प्रस्ताव पास किया किया। इस दौरान शहर के सिनेमा रोड का नाम बदल कर महाराज अग्रसेन एवं हरपुर मिड्ढी से रेलवे क्रॉसिंग तक जाने वाला मार्ग का नामकरण पूर्व सभासद स्व० संतोष सिंह के नाम पर करने का प्रताव सभासदों ने ध्वनिमत से पारित किया है।














