बलिया: प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर की आत्महत्या

0

Ballia: ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) जिले से है। बलिया जिले (Ballia) में प्रेमी युगल के परिजन इन दोनों के रिश्ते को तैयार नही थे। फोन पर मामूली विवाद के बाद प्रेमी युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी युवक ने प्रेमिका को भी गोली मारकर लहूलुहान किया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान प्रेमी की मौत हो गयी वहीं प्रेमिका का जिला अस्पताल में भर्ती है। मौके पर पहुंचे SP ने कहा आठ -नौ महीने से इन दोनों के संबंध थे। परिजनों से मामूली विवाद के बाद प्रेमी युवक ने घटना को अंजाम दिया। मृतक प्रेमी के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा कर कार्ययवाई की जायेगी।

SP की मौजूदगी और भीड़ भाड़ की तसवीरे बलिया जिला (Ballia) अस्पताल की है, जहाँ सोनू नाम के एक प्रेमी युवक ने शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुआ में प्रेमिका के परिजनों से फोन पर हुए विवाद के बाद खुद को स्कोर्पियो गड़ी में अवैध असलहे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वही उसने प्रेमिका को भी गोली मारकर लहूलुहान कर दिया जिसके इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस की माने तो इन दोनों के संबंध पिछले कुछ महीने से थे। इनके परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नही था। उसी बात के फोन पर विवाद के बाद प्रेमी सोनू ने खुद को गोली मार ली। वही लड़की को भी गोली मार दी जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और खतरे से बाहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here