Imran Masood फिर से कांग्रेस में हुए शामिल

इमरान मसूद भी कहते हैं कि कांग्रेस के बाद कई पार्टियों में गए, लेकिन किसी से भी चुनाव नहीं लड़ा। अब उनकी घर वापसी हो गई है।

0

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े नेता इमरान मसूद फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में इमरान मसूद पार्टी में शामिल हुए। मौक़े पर यूपी कांग्रेस के प्रमुख अजय रॉय और राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल भी मौजूद रहे। कांग्रेस कह रही है कि अगर घर का भूला शाम तक लौट आए, तो उसे भूला नहीं कहते। इमरान मसूद भी कहते हैं कि कांग्रेस के बाद कई पार्टियों में गए, लेकिन किसी से भी चुनाव नहीं लड़ा। अब उनकी घर वापसी हो गई है।

कांग्रेस की तारीफ करते हुए इमरान मसूद ने कहा, ‘देखिए, अब मेरी घर वापसी हो गई है और कांग्रेस पार्टी के लोग बड़े दिल के हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बड़े दिल के हैं। उन्‍होंने एक बार फिर मुझे पार्टी में शामिल किया, सम्‍मान दिया, इससे बड़ी बात क्‍या हो सकती है।’

इमरान मसूद ने आगे कहा, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मैं कभी दूर हो ही नहीं पाया और न कभी हो पाऊंगा। मेरा राहुल गांधी से जो रिश्‍ता है, उसे शब्‍दों में बयां नहीं किया जा सकता। इसीलिए दूसरी पार्टियों में रहते हुए भी मैंने कभी राहुल गांधी या प्रियंका गांधी के बारे में कुछ नहीं भला-बुरा नहीं कहा- ये जगजाहिर है, लेकिन उस समय परिस्थितियां ऐसी बन गई कि मुझे पार्टी को छोड़ना पड़ा।

इमरान मसूद 2022 में यूपी के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। बाद में सपा छोड़ बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए थे। बसपा में मायावती ने उन्हें पार्टी का काम न करने के लिए पार्टी से निकाल दिया था। अब फिर उन्‍होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here