बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बीते दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त थी। ऐसे में अब अभिनेत्री जाह्नवी कपूर शूटिंग से ब्रेक लेकर रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग वेकेशन पर निकल पड़ी हैं। पिछले काफी समय से एक्ट्रेस का नाम शिखर पहाड़िया संग जुड़ रहा है। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट होते देखा गया है। सोमवार को इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
जहां सोशल मीडिया पर इस रूमर्ड कपल का एक वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता एक्ट्रेस पिंक को-ऑर्ड सेट में बेहद खूबसूरत दिख रही है। इस पर एक्ट्रेस ने बेज सैंडल और एक ब्लैक एंड व्हाइट हैंडबैग कैरी किया। तो वहीं शिखर स्काई ब्लू शर्ट के साथ डेनिम जींस और डार्क सनग्लासेस में नजर आए।
बता दें, इससे पहले दोनों को अंबानी के गणपति विसर्जन में साथ देखा गया था। इस दौरान दोनों ने खूब डांस भी किया था। बात करे शिखर पहाड़िया की तो, वो महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। बॉलीवुड में आने से पहले से ही शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर एक-दूसरे को जानते हैं। बात करे अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की तो, हाल ही में फिल्म ‘बवाल’ में नजर आई थी। उनकी अगली फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ और ‘देवरा’ है।














