संदीपन घाट पुलिस ने मादक पदार्थ गांजे के साथ दो व्यकियों को किया गिरफ्तार

चार पहिया लोडर के साथ आरोपियों से बरामद हुआ तमंचा

0

कौशाम्बी: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर तैनाती के साथ ही संदीपन घाट (Sandipan Ghat) कोतवाल भुवनेश चौबे ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गत रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि कुख्यात गांजा तस्कर सैयद सरावां गांव के पास से गुजर रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर देखा तो एक लोडर में वहां पर दो लोग बैठे हुए हैं। मुखबिर ने दोनों की पहचान की, जिस पर कोतवाल भुवनेश्वर चौबे ने ललकार कर दोनों को रोका, जिसके बाद आरोपी भागने लगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा। जामा तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों से तमंचा और गांजा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान याकूब अली और मोहम्मद अजहर के रूप में हुई। पुलिस की लगातार कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here