थाना संदीपनघाट पुलिस ने 40 पाउच देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0

Kaushambi: थाना संदीपनघाट पुलिस (Sandipanghat police station) ने 40 पाउच देशी शराब के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जनपद में पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव (Brijesh Srivastava) के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 02 अक्टूबर गांधी जयन्ती के अवसर पर लाइसेन्सी आबकारी की दुकाने बन्द होने के कारण एक व्यक्ति द्वारा लाभ लेने हेतु हुसैनमई से मलाक मोहीउद्वीनपुर जाने वाली रोड के किनारे महुआ की बाग में बोरी में भरकर देशी शराब के पाउच बेच रहा है। इस सूचना पर थाना संदीपनघाट पुलिस उ0नि0 जय प्रकाश सिहं मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर के बताये गये स्थान से अभियुक्त राजेश उर्फ बन्टू पुत्र महाजन निवासी ग्राम हुसैनमई थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी (Kaushambi) को शराब बेचते हुये पकड़ा गया। अभियुक्त के कब्जे से 40 पाउच देशी शराब बरामद की गयी। गिरफतारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 242/23 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here