Uttar Pradesh: सड़क किनारे बैठे दो दोस्तों की हादसे में मौत

हादसे में सुमित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।

0
Uttar Pradesh

संभल बहजोई मुख्य मार्ग सुबह दौड़ लगाने निकले दो दोस्त की सड़क किनारे बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों दोस्त अपने परिवार में इकलौते थे। कोतवाली बहजोई क्षेत्र के किसौली गांव के निवासी 14 वर्षीय वरुण और 13 वर्षीय सुमित रोजाना की तरह गुरुवार की सुबह जॉगिंग के लिए घर से निकले थे।

वरुण गांव के ही सर्वोदय इंटर कॉलेज में कक्षा 8 जबकि सुमित कक्षा 7 का छात्र था। दोनों दोस्त रोजाना साथ ही दौड़ने जाते थे। गुरुवार को दौड़ने के बाद जब सुमित व वरुण थक गये तो आराम करने के लिए सड़क किनारे बैठ गए। कुछ ही देर बाद बहजोई की ओर से आ रहे बाइक सवार ने सड़क किनारे बैठे दोनों दोस्त को कुचल दिया। हादसे में सुमित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों से बाइक पर सवार लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया। कोतवाल विद्युत गोयल पुलिस बल के साथ पहुंचे। गंभीर रूप से घायल वरुण को उपचार के लिए बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतक छात्र सुमित के पिता की ओर से बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here