हमास पर गरजे गरजे इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को लड़ाई को लगातार जारी रखने के प्रतिज्ञा करते हुए कहा कि हमास का हर लड़का अब 'खुद को मुर्दा' समझे।

0

फिलस्तीनी ग्रुप हमास के साथ युद्धरत इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने बुधवार को लड़ाई को लगातार जारी रखने के प्रतिज्ञा करते हुए कहा कि हमास का हर लड़ाका अब ‘खुद को मुर्दा’ समझे।

इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने अपने बयान में पिछले शनिवार को हमास की तरफ़ से हुए अचानक हमले के बाद पहली बार हमास को पूरी तरह ‘तबाह’ कर देने के इज़राइली इरादे को साफ़ तौर पर ज़ाहिर किया।

टेलीविज़न पर प्रसारित किए गए संक्षिप्त बयान में बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ‘हमास दाएश (इस्लामिक स्टेट समूह) है। हम उन्हें कुचल देंगे, नष्ट कर देंगे, जिस तरह दुनिया ने दाएश को नष्ट कर दिया है।’ इज़रायल के रक्षामंत्री योआव गैलेंट ने भी कहा, ‘हम हमास को इस धरती से मिटा डालेंगे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here