दिल्ली: हर्षदीप उर्फ डाला के दो शूटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हर्षदीप उर्फ डाला के दो शूटर को प्रगति मैदान के पास से अरेस्ट किया है। इनकी पहचान पंजाब निवासी कृष्ण और गुरिंदर के रूप में हुई है।

0

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर से खालिस्तान टाइगर फोर्स के आतंकी बने हर्षदीप उर्फ डाला के दो शूटर को प्रगति मैदान के पास से अरेस्ट किया है। इनकी पहचान पंजाब निवासी कृष्ण और गुरिंदर के रूप में हुई है। इनके पास से एक पिस्टल व हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

आरोपी यूपी में बड़ी वारदात करने जा रहे थे, ऐसे भी आशंका है कि यह भारत और अफगानिस्तान के बीच कल खेले गए मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर भीड़ पर हमला भी कर सकते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here