Pakistan के डेरा गाजी खान क्षेत्र में भयानक विस्फोट

इस विस्फोट की आवाज कथित तौर पर 30-50 किलोमीटर दूर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में भी सुनी गई है।

0

पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आयी है। जहाँ पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान इलाके में भयानक विस्फोट की खबर है। परमाणु आयोग कार्यालय के पास एक बड़े विस्फोट ने सबको दहशत में डाल दिया। रिपोर्ट की मानें तो इस विस्फोट की आवाज कथित तौर पर 30-50 किलोमीटर दूर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में भी सुनी गई है।

पाकिस्तानी सेना के परमाणु ठिकाने के पास हुए इस भयानक विस्फोट से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग काफी घबराए हुए दिख रहे हैं और गाडियां धमाके वाले स्थान की ओर भेजी जा रही हैं। वही अब तक इस धमाके के कारण इससे हुए नुकसान या किसी मौत की खबर निकल कर सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here