Uttar Pradesh: 1 घंटे तक नहीं आई एंबुलेंस, घायल ने तड़पकर तोड़ा दम

0
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गुरुवार रात नगला पायजामा के पास एक मजदूर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अटेंडेंट के फोन करने के एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। तब तक मरीज तड़प-तड़प कर दम तोड़ चुका था।

मामला थाना दन्नाहार के गांव गाडियां का है। गांव निवासी 45 वर्षीय ब्रजेश कुमार शहर में कुरावली रोड स्थित एक मैरिज होम में मजदूरी का काम करता था। बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे वह कुछ सामान लेने के लिए सड़क पार कर रहा था। तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। साथी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एंबुलेंस को सूचना दी गई। लेकिन काफी इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। एक घंटा बाद जब तक एंबुलेंस पहुंची। तबतक ब्रजेश तड़प तड़प कर दम तोड़ चुका था। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी आ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here