देवरिया हत्याकांड की बलिया के युवाओं ने की कड़ी निंदा

युवाओं का काफिला पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हुए रवाना।

0
Deoria massacre

उत्तर प्रदेश: ख़बर बलिया (Ballia) से है, जहाँ देवरिया हत्याकांड (Deoria massacre) को लेकर बलिया के युवाओं में भारी आक्रोश है। देवरिया हत्याकांड (Deoria massacre) को लेकर युवाओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आरोपियों के घर के ऊपर बुलडोजर और मकान ध्वस्तीकरण जैसे कार्रवाई की मांग की है। मृतक सत्य प्रकाश दुबे के परिवार से मिलने के लिए भारी संख्या में युवा बलिया (Ballia) से देवरिया (Deoria) के लिए रवाना हुए हैं। युवाओं ने पीड़ित परिवार का हर तरह की मदद करने की बात कही है।

युवा भानु दुबे ने बताया कि हम लोग दोनों परिवार से नहीं मिलेंगे। स्व० सत्य प्रकाश दुबे के परिवार से मिलेंगे। दूसरे पक्ष की हत्या किसने की है? इसकी पुष्टि अभी तक नही हुई है, लेकिन सत्य प्रकाश दुबे के साथ जो घटना हुई है। वह बहुत गलत हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस घटना में बच्चों का कोई दोष नहीं था। उन बच्चों की बेरहम हत्या कर देना, यह काफी निंदनीय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here