लोकसभा चुनाव लड़ने का पवन सिंह ने किया ऐलान

भाजपा नेता पवन सिंह (Pawan Singh) को पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया था।

0

भोजपुरी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) ने लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि भाजपा नेता पवन सिंह (Pawan Singh) को पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया था। लेकिन पवन सिंह ने किसी कारण वश चुनाव नहीं लड़ पाने की बात कही थी। आसनसोल सीट से पवन सिंह के नाम की घोषणा होने के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा की आलोचना शुरू कर दी थी। हालांकि, अब एक्टर ने एक बार फिर से ऐलान किया है कि वह चुनाव लड़ेगे।

पवन सिंह ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट मिलने के बावजूद चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। हालांकि, अब उन्होंने X पर ट्वीट किया- मैं अपने समाज, जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा। आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है। जय माता दी। बता दें कि पवन सिंह ने इस बाद का खुलासा नहीं किया है कि वह आसनसोल से ही चुनाव लड़ेंगे या किसी अन्य सीट से।

भाजपा नेता पवन सिंह (Pawan Singh) ने कुछ ही दिनों पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद एक्टर ने कहा था कि मैंने पार्टी अध्यक्ष से बात की। भविष्य में जो भी होगा अच्छा होगा। जब पवन सिंह से ये सवाल किया गया कि क्या वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे? इसपर उन्होंने कहा था कि यह तो समय ही बताएगा। अगर कुछ होगा तो मैं आपके साथ साझा करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here