बांदा पुलिस ने बरामद किया चार लाख का अवैध गांजा

0
Banda

Banda: थाना कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध सूखे गांजे की तस्करी करने वाले अभियुक्त को लगभग 04 लाख रुपये कीमत के अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक बांदा (Banda) श्री अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गयी। इसी क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री लक्ष्मी निवास मिश्र के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री गवेन्द्र पाल गौतम के नेतृत्व में आज थाना कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आर्य कन्या इण्टर कालेज ओवर ब्रिज के नीचे से एक अभियुक्त को लगभग 04 लाख रुपये कीमत के अवैध सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 20 किग्रा अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। जिसके सम्बन्ध में कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here