रामपुर: पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में हुआ पैदल मार्च

0
Rampur

Rampur: उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों की भरती को लेकर रामपुर (Rampur) में भी तैयारी जोरों पर है, जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी की अगुवाई में जवानों ने किसी भी गड़बड़ी की संभावना से निपटने के उद्देश्य से भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च किया है।

रामपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गंज थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके का जायजा लिया, साथ ही मार्च भी किया है। एसपी का कहना है कि रामपुर के रिजर्व पुलिस लाइन में दो दिवसीय पुलिस जवानों की भर्ती का कार्यक्रम है, जिसमें किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो किसी आशंका के मध्य नजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here