भाजपा ने ममता राज को बताया जंगल राज; मांगा इस्तीफा

पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि बंगाल में दुष्कर्मियों की सरकार है जो दुष्कर्मियों के द्वारा दुष्कर्मियों के लिए चलाई जा रही है। आइए हम आपको बताते है गौरव भटिया का पूरा बयान क्या है।

0

बंगाल के संदेशखाली में हिंदू महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं की खबरों पर भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। जिसके बाद भाजपा के नेता ने ममता राज को जंगल राज बताते हुए मुख्यमंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग की है। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि बंगाल में दुष्कर्मियों की सरकार है जो दुष्कर्मियों के द्वारा दुष्कर्मियों के लिए चलाई जा रही है। आइए हम आपको बताते है गौरव भटिया का पूरा बयान क्या है।

बंगाल में दुष्कर्मियों की सरकार है- गौरव भाटिया

पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि बंगाल में दुष्कर्मियों की सरकार है, जो दुष्कर्मियों के द्वारा, दुष्कर्मियों के लिए चलाई जा रही है। भाटिया ने कहा, ‘बंगाल में टीएमसी के गुंडों द्वारा बंदूक की नोंक पर महिलाओं से दुष्कर्म करने की मीडिया रिपो‌र्ट्स बहुत निराशाजनक और चिंताजनक है। कोलकाता हाईकोर्ट का इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेना ममता बनर्जी सरकार और उनके इरादों पर करारा थप्पड़ है।’

बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं’

उन्होंने कहा कि बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन मुख्यमंत्री खुद महिला होने के बावजूद पीड़िताओं की जगह दुष्कर्मियों और आरोपितों के साथ खड़ी हैं। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं ऐसा न हो कि भगोड़े शाहजहां शेख को ममता बनर्जी ने खुद अपने ही घर में छुपा रखा हो। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर बढ़ते जनाक्रोश की ओर इशारा करते हुए भाटिया ने कहा कि यदि ममता बनर्जी ने खुद अपने पद से त्यागपत्र नहीं दिया, तो जनता उन्हें जड़ से उखाड़ फेंकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here