बरेली: पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

0

यूपी की बरेली (Bareilly) पुलिस ने एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया है। वहीं पकड़े गए आरोपों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई की और उसे जेल पहुंचाया।

मामूली कहासुनी पर की गई थी हत्या

बरेली (Bareilly) जनपद में हत्या के फरार आरोपी दिनेश पाल पुत्र अहिवरन निवासी गोटिया राजपुर कला थाना अलीगंज ने 10 फरवरी को अपने ही गांव के रहने वाले राजवीर पुत्र सोमपाल को किसी बात पर हुई कहासुनी को लेकर उसको लाठी डंडो और ईट से इतना मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद दिनेशपाल गांव से फरार हो गया। घटना के चार दिन के अंदर पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी दिनेश पाल को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशादेहीं पर हत्या मे शामिल लाठी भी बरामद कर ली पुलिस ने 302/34/504 आईपीसी धाराओं मे मुकदमा दर्ज़ कर दिनेश पाल को पकड़कर जेल भेज दिया।

पकड़े गए आरोपी ने हत्या की बताई वजह

पकड़े गए आरोपी दिनेश पाल ने बताया कि 10 फ़रवरी को उसकी और उसके तीन भाइयो की गांव के हीं रहने वाले राजवीर पुत्र सोमपाल से पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गयी कहासुनी ज्यादा बढ़ने के बाद हम चारो भाइयो ने राजवीर को लाठी डंडो से मारा उसके उसके बाद हमने ईट से भी राजवीर पर मारा मारपीट के दौरान राजवीर ज़मीन पर गिर गया और उसकी मौके पर हीं मौत हो गयी जिसके बाद वो मौके से फरार हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here