हापुड़ जनपद में सेकड़ो लोगो ने थामा भाजपा का हाथ

0

Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद (Hapur) के प्रीत विहार में जिला बीजेपी कार्यालय पर आज पार्टी विधानसभा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मिलन समारोह में 13 निर्दलीय सभासद सहित करीब 1500 लोगों ने बीजेपी का दामन थामा है।

हापुड़ (Hapur) से बीजेपी के जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज जिला पार्टी कार्यालय पर विधानसभा मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस मिलन समारोह में भारी संख्या में अन्य दलों के वरिष्ठ नेताओं व कई निर्दलीय जीते हुए सभासद अपने समर्थकों के साथ सामिल हुए। इस दौरान बीजेपी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समारोह के दौरान 13 सभासद सहित करीब 1500 लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से प्रभावित होकर बीजेपी पार्टी को ज्वाइन किया है। सभी जॉइन नेताओं व उनके समर्थकों ने आगामी लोकसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए मजबूती से चुनाव लड़वाया जाएगा। साथ ही पार्टी जिस किसी भी प्रत्याशी को हमारे यहां से चुनाव लड़ने के लिए भेजेगी उसको अधिक से अधिक वोटो से जीतने का काम सभी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here