मुज़फ्फरनगर: मासूम के साथ हुआ दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

0
rape

यूपी के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया आनन-फानन में जांच पड़ताल शुरू करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।

घर के बाहर डीजे देखने गई थी मासूम बच्ची

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जनपद में एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ मंगलवार की रात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बलात्कार की घटना को उस समय अंजाम दे डाला जब मासूम बच्ची घर के बाहर डीजे देखने के लिए गई थी उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति मासूम बच्ची को बहला -फुसलाकर अपने साथ एक सुनसान जगह पर ले गया जहां पर मासूम के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देकर अरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में मासूम बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर इस मामले में तुरंत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

एसपी ग्रामीण ने मामले के बारे में दी जानकारी

इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि आज थाना बुढ़ाना पर एक सूचना प्राप्त हुई की 13/14 की रात्रि को एक 7 वर्षीय लड़की को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया और उसके साथ गलत काम किया गया, सूचना प्राप्त होते ही लड़की को मेडिकल एवं डॉक्टरी उपचार के लिए भेजा गया और थाना बुढ़ाना पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है वही अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here