बाँदा: सफाईकर्मियों ने जिलाधिकारी से लगायी न्याय की फरियाद

0
Banda

Banda: उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले (Banda) में सफाईकर्मियों ने उन्हें बंधुआ मजदूर बनाकर कार्य कराने का आरोप लगाया है। सफाईकर्मियों ने जिलाधिकारी से न्याय की फरियाद लगायी है। सफाईकर्मियों का कहना है कि किसी भी समय कहीं भी सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगा दी जाती है। सफाई कर्मचारियों को काम पर सुबह 3:00 बजे से कड़ाके की ठंड में बुलाते हैं। महिला सफाई कर्मचारियों को सबसे ज्यादा समस्याएं होती है। वेतन पर प्रत्येक माह 1800 रुपए काटने का आरोप भी लगाया है। नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए है। सफाई कर्मियों ने काम के लिए सही समय सारणी बनाए जाने की मांग की। सफाई कर्मियों की समस्या पर निदान के लिए सदर विधायक ने भी पूर्व में दिया था पत्र। सफाई कर्मियों के 13 बिंदुओं की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए विधायक को ज्ञापन सौपा गया था। ज्ञापन के जरिए सफाई कर्मियों ने सभी बिंदुओं का उल्लेख किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here