बाँदा: अधिग्रहण के खिलाफ ग्रामीणों ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

0
Banda

Banda: उत्तर प्रदेश के बाँदा जनपद (Banda) के जारी गांव के ग्रामीणों ने आज कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और उनके गांव में अधिग्रहित की जा रही जमीन को अधिग्रहण न किए जाने की मांग की। किसानों का कहना है कि जिस जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है, वह दो फसली है और उपजाऊ भी है। इसका अधिग्रहण किए जाने से किसान पूरी तरह से तबाह हो जायेंगे।

कलेक्ट्रेट आए किसानों ने बताया कि उनके गांव की करीब 600 बीघा जमीन को इंडस्ट्री लगाने के लिए अधिग्रहित किया जा रहा है। उनका कहना है कि ऐसा करने से बहुत से किसान है जो भूमिहीन हो जाएंगे और उनका पूरा जीवन कैसे कटेगा? साथी पूरी जमीन पर 17 प्राइवेट ट्यूबवेल है और दो सरकारी ट्यूबवेल है और एक नहर भी निकली हुई है। अधिग्रहण हो जाने से किसान पूरी तरह से टूट जाएगा और उसका जीवन यापन करना मुश्किल हो जाएगा। किसानों ने कहा कि सरकार को ऐसी जगह भूमि ग्रहण करना चाहिए जहां की जमीन बंजर हो और उसकी जमीन को अधिग्रहण करने से किसानों को किसी प्रकार की हानि न पहुंचे। आज करीब आधा सैकड़ा किसानों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here