हापुड़: ट्रैक्टर की चपेट में आकर मासूम की हुई मौत

0
Hapur

Hapur: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ (Hapur) के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जादेपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम जादेपुर में अपने घर के बाहर सड़क पर खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर मौत हो गई है। आपको बता दे कि जादेपुर गांव के रहने वाले विनोद का डेढ़ वर्षीय पुत्र युवान घर से निकल कर सड़क पर आ गया। तभी उधर से एक ट्रैक्टर ट्रॉली तेज गति में आई, जिसकी चपेट में डेढ़ वर्षीय मासूम युवान आ गया। जिसके सर पर ट्रैक्टर का पहिया उतर गया। जिससे वह घायल हो गया। अन्नान-फानन में ट्रैक्टर सवार ने ट्रैक्टर रोका और बच्चे को गोद में उठाकर लोगों से पूछने लगा कि किसका बच्चा है? तभी उसके परिवार के सदस्य भी घर से बाहर आ गए और जैसे ही बच्चा उनकी गोद में दिया तो बच्चे की मौत हो गई।

बच्चें की मौत के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के चालक को मौके पर पकड़ लिया और उसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और ट्रैक्टर ड्राइवर को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली सहित थाने भिजवा दिया तो वही पुलिस अब डेढ़ वर्षीय मासूम के शव को कब्जे में ले लिया जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here