राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने दी मुजफ्फरनगर की घटना पर प्रतिक्रिया

0
Muzaffarnagar

रामपुर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में एक प्राइवेट स्कूल की संचालिका एवं अध्यापिका द्वारा धर्म विशेष के बच्चों के साथ की गई अमर्यादित भाषा के उपयोग की घटना पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख (Baldev Singh Aulakh) ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे दुखद बताया है। वह कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रदर्शनी के कार्यक्रम में मीडिया से रूबरू हुए।

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख (Baldev Singh Aulakh) केंद्र व सरकार की उपलब्धियां को लेकर रामपुर कलेक्ट्रेट में लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे। जहां पर उन्होंने मीडिया से मुखातिब होने के दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियां का बखान किया और फिर मुजफ्फरनगर में प्राइवेट स्कूल में धर्म विशेष के बच्चे के साथ अध्यापिका के द्वारा की गई बदसलूकी की घटना को दुखद करार दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here