बलिया: घर मे घुसकर लड़की के सिर में मारी गोली

मौके पर हुई मौत

0
Ballia

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चितबड़ागांव थानां क्षेत्र के रामपुर चिट गांव में तीन असलाहधारी बदमाशो ने घर मे घुसकर लड़की के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। तीनो आरोपी फरार हो गये। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मौके पर पहुंचे SP ने कहा परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए तीन टीमे गठित कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही होगी। हत्या की वजह अभी साफ नही हो पायी है।

रोते-बिलखते परिजनों की यह तसवीरे चितबड़ागांव के रामपुरचिट गांव की है, जहाँ सुबह चार बजे असलहाधारी बदमाशो ने घर के आंगन में घुसकर लड़की के सिर में गोली मारकर फरार हो गए। घटना के वक्त उसके परिजन छत पर थे। गोली चलने की आवाज सुनकर नीचे उतरे तो देखे 3 बदमाश गोली मारकर भाग रहे है। पुलिस की माने तो फिलहाल परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जयेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here