गाज़ियाबाद‌: पार्किंग में खड़ी कार के पहिये चोरी कर चोर हुए फरार

कारोबारी अंकित अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने तीन महीने पहले होंडा सिटी गाड़ी खरीदी थी।

0
Ghaziabad

Ghaziabad News: यूपी के गाज़ियाबाद‌ श्यामपार्क एक्स्टेंशन के नवीन पार्क में 20 अगस्त की रात चोरों ने कारोबारी अंकित अग्रवाल की नई गाड़ी से दो पहिये चोरी कर उसे ईंटों पर खड़ा कर दिया। पुलिस ने छह दिन बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। कारोबारी अंकित अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने तीन महीने पहले होंडा सिटी गाड़ी खरीदी थी।

उन्होंने कहा कि जब 20 अगस्त की रात ऑफिस से घर लौटकर गाड़ी बाहर खड़ी की थी। सुबह में ऑफिस जाने के लिए गाड़ी देखी उसके दो पहिये गायब थे और ईंटों पर खड़ी थी। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें दो चोर नजर आए। दोनों चोरों ने पहले रेकी की और फिर घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि राजेंद्रनगर चौकी पर पुलिस ने उन्हें ऑनलाइन एफआईआर कराने की बात कहकर घर लौटा दिया। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि चोरों को जल्द पकड़ा जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here