कर्नाटक: गुस्से में अपने ही लिव-इन-पार्टनर को युवक ने उतारा मौत के घाट

आरोपी और मृतका दोनों पिछले 3 सालों से एक साथ लिव-इन में रह रहे थे। लड़ाई के दौरान युवक गुस्से में लाल हो गया और उसने उसकी हत्या कर दी।

0

कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। दरअसल, एक शख्स ने प्रेशर कुकर से हमला कर अपने ही लिव-इन-पार्टनर को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी और मृतका दोनों पिछले 3 सालों से एक साथ लिव-इन में रह रहे थे। लड़ाई के दौरान युवक गुस्से में लाल हो गया और उसने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार , वैष्णव नामक एक 24 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने अपने ही लिव-इन-पार्टनर देवी की हत्या के आरोप में अरेस्ट किया है। मृतका की उम्र 24 साल थी। आरोपी ने महिला के सिर पर प्रेशर कुकर से जोरदार हमला कर दिया जिस कारण उस महिला की मृत्यु हो गई। ये मामला माइको लेआउट पुलिस थाने का है। आरोपी और मृतका दोनों ही केरल के रहने वाले हैं और यहां साथ में पढ़ाई कर रहे थे।

DCP सी.के. बाबा ने बताया कि, ‘दोनों लिव-इन में रहते थे। ये दोनों केरल के रहने वाले हैं। आरोपी को महिला पर किसी बात को लेकर संदेह था। इस कारण इन दोनों के बीच अकसर झगड़ा हुआ करता था। कल भी इन दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद आरोपी ने महिला के सिर पर प्रेशर कुकर से हमला कर दिया। हमने IPC की धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को अरेस्ट कर उससे पूछताछ की जा रही है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here