बाँदा: तिंदवारी का झोलाछाप डॉक्टर कैसे बना करोड़पति?

0
Banda

Banda: तिंदवारी कस्बे में प्रभा मेडिकल स्टोर मैं फर्जी झोलाछाप डॉक्टर भगवानदीन प्रजापति मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है। दवा के साथ झाड़-फूंक कर अंधविश्वास फैला रहा है। वह काली कमाई कर रहा है। वहीं पड़ोसियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि ₹8000 की नौकरी करने वाला भगवानदीन करोड़पति कैसे बन गया? भगवानदीन अपने आप को पूर्व विधायक का रिश्तेदार बताते है। जिनकी आय से अधिक संपत्ति है। इनकी जांच होनी चाहिए। पड़ोसियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि आए दिन तंत्र मंत्र की धमकी देकर पड़ोसियों को भी परेशान करता है। जिससे पड़ोसियों में भय का माहौल बना रहता है। स्वास्थ विभाग के संरक्षण में मेडिकल स्टोर में बैठकर मरीज का इलाज करता है। कई मरीज तो इसकी लापरवाही के चलते और बीमार हो गए हैं, लेकिन इस पर तिंदवारी प्रभारी अधीक्षक द्वारा कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं करते हैं जिससे झोलाछाप डॉक्टर के हौसले बुलंद हैं। जब पूरे मामले की जानकारी प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर सर्वजीत पटेल से लेनी चाही तो उन्होंने अपना फोन ही रिसीव नहीं किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here