Bihar: आरा में होटल मैनेजर की हत्या

पुलिस पूरे मामले की छानबीन भी कर रही है।

0
bihar

आरा में होटल मैनेजर की अपराधियों ने हत्या कर दी. रविवार की देर रात थी और वह होटल से वापस जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके में बड़ी संख्या में जमावड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और फिर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर बलुआ गांव स्थित पुलिया के पास की है। मृतक की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव निवासी गणेश सिंह उर्फ मुन्नी सिंह के 24 वर्षीय पुत्र विशाल सिंह के रूप में हुई। वह आरा रमना मैदान स्थित एक निजी होटल में मैनेजर के रूप में काम करता था और वह मां-बाप का एकलौता पुत्र था। मुफस्सिल थाना के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर बलुआ गांव के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन भी कर रही है। परिजनों ने अपने ही पाटीदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इस एंगल से मामले की जांच कर रही है।

इधर, विशाल सिंह के पिता गणेश सिंह उर्फ मुन्नी सिंह ने बताया कि मेरा बेटा आरा के एक होटल में मैनेजर था और वह प्रतिदिन होटल क्लोज हो जाने के बाद अपने घर आता-जाता था। आज जब वो काफी रात तक घर नहीं आया तो हम लोगों को किसी अनहोनी का अशंका हुआ। हमलोग उसे ढूंढ़ने निकले तो देखे की दौलपुर बलुआ गांव के दुर्गा मंदिर के पास पुलिस की गाड़ी खड़ी है। वहां लोगों की भीड़ लगी थी। हमलोग जब पहुंचे तो देखें कि मेरे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलोगों को पूरा विश्वास है कि मेरे बेटे की हत्या जमीन के विवाद में मेरे पाटीदार और उनके लड़कों ने की है। वह लोग हमेशा झगड़ा करते थे और हम बाप बेटे को गोली मारकर हत्या करने की धमकी भी देते थे। पुलिस से अपील है कि वह हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here