Chandigarh: बस का इंतजार कर रही दो महिलाओं को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

0
Chandigarh

मोगा-बरनाला मार्ग पर गांव माछीके बस स्टॉप पर दो महिलाएं बस का इंतजार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने उन्हें बुरी तरह टक्कर मार दी। दोनों महिलाओं की तत्काल मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार मोगा बरनाला नेशनल हाईवे पर गांव माछीके स्थित बस स्टैंड पर दो महिलाएं बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान मोगा की ओर से तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों ने वाहन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों महिलाएं मोगा के गांव बूटर की रहने वाली हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मोगा सिविल अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here