कौशाम्बी: पिपरी थाना के पाँच वारण्टी अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसपी बृजेश श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा है अपराध और अपराधियो के विरुद्ध अभियान।

0

कौशाम्बी: एसपी बृजेश श्रीवास्तव के निर्देशन में पिपरी थानाअंतर्गत (Pipri police station) सहित कई थाना क्षेत्र से पाँच वारण्टी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना कौशाम्बी पुलिस उ0नि0 वीरेंद्र प्रताप मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 10/20 धारा 392/411 भादवि से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त दिलीप उर्फ लाला पुत्र शंकर दयाल नि0 जोगापुर थाना व जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया।विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।

थाना पिपरी पुलिस (Pipri police station) उ0नि0 राम प्रवेश सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा वाद सं0 125/22 धारा 128 सीआरपीसी से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त रवि कुमार सिंह पुत्र अरविन्द सिंह नि0 ग्राम दुर्गापुर थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी (Kaushambi) को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।

इसी तरह थाना कड़ाधाम पुलिस उ0नि0 सुनील यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा वाद सं0 5629/05 धारा 323/504 भादवि से सम्बन्धित 02 वारंटी अभियुक्तों 1. रामबाबू 2. रामराज पुत्रगण रामदास पटेल नि0 कमालपुर टिकरी थाना कड़ाधाम जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।

इसी प्रकार थाना सराय अकिल पुलिस उ0नि0 राजेन्द्र कुमार वर्मा मय हमराह पुलिस बल द्वारा वाद सं0 8/14 धारा 125 सीआरपीसी से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त बबलू तिवारी पुत्र अल्पनारायण नि0 ग्राम राक्सवाई थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here