कौशांबी: डीएम सुजीत कुमार ने किया ऑपरेशन कायाकल्प

डीएम ने बच्चों को मानक के अनुसार भोजन प्रदान कराने के दिए निर्देश

0
DM Sujit Kumar

कौशांबी: जिलाधिकारी सुजीत कुमार (DM Sujit Kumar) द्वारा उदयन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रम- ऑपरेशन कायाकल्प, प्रेरणा प्रणाली एवं सपोर्टिव सुपरविजन आदि की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 19 पैरामीटर के तहत कराये जा रहें है। प्रत्येक कार्यों की विस्तृत समीक्षा के दौरान कुछ विद्यालयों में रनिंग वाटर, दिव्यांग शौचालय एवं विद्युत कनेक्शन आदि कार्य शेष पाये जाने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं खण्ड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी एक माह के अन्दर शेष रह गये कार्यों को पूर्ण कराया जाय, अन्यथा सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी व खण्ड शिक्षाधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जायेंगी। उन्होंने निर्माणाधीन विद्यालयों के निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा के दौरान सहायक अभियंता आर0ई0डी0 को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित किया जाय। मानक के अनुसार निर्माण कार्य न पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेंगी।

जिलाधिकारी सुजीत कुमार (DM Sujit Kumar) ने बच्चों का आधार प्रमाणीकरण में प्रगति लाने तथा विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चि कराने के भी निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षा के दौरान बच्चों को मानक के अनुसार भोजन प्रदान कराने के निर्देश दियें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमलेन्द्र कुशवाहा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here