भगवान के साथ धोखा: दानपात्र में डाला सौ करोड़ का चेक, निकले 17 रूपए

सिंहाचलम स्थित श्री वराहलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में एक भक्त ने दानपात्र में 100 करोड़ रुपये का चेक जमा किया।

0

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के सिंहाचलम स्थित श्री वराहलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में एक भक्त ने दानपात्र में 100 करोड़ रुपये का चेक जमा किया।
जब मंदिर के अधिकारियों ने संबंधित बैंक को चेक भेजा, तो वे यह जानकर चौक गए कि भक्त के खाते में केवल 17 रुपये थे। चेक की फोटो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर सामने आई। चेक पर बोड्डेपल्ली राधाकृष्ण के सिग्नेचर थे।

भक्त ने चेक पर डेट नहीं लिखी है, जो कोटक महिंद्रा बैंक का है। चेक से मालूम चलता है कि भक्त विशाखापत्तनम में बैंक की शाखा में खाताधारक है। जब मंदिर निकाय के अधिकारियों को हुंडी में चेक मिला, तो वे इसे कार्यकारी अधिकारी के पास ले गए। उन्हें कुछ गड़बड़ महसूस हुई और उन्होंने अधिकारियों से संबंधित बैंक शाखा से यह जांच करने को कहा कि क्या दाता के खाते में वाकई 100 करोड़ रुपये हैं?

बैंक अधिकारियों ने मंदिर निकाय को सूचित किया कि जिस व्यक्ति ने चेक जारी किया है। उसके खाते में सिर्फ 17 रुपये हैं। मंदिर अधिकारी दानकर्ता की पहचान करने के लिए बैंक की मदद लेने की योजना बना रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि अगर दानकर्ता का इरादा मंदिर अधिकारियों को धोखा देने का था, तो बैंक से उसके खिलाफ चेक बाउंस का मामला शुरू करने का अनुरोध किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here