Delhi: सामने से आ रही कार ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर

एक स्कूटी सड़क पार कर रही होती है तभी अचानक से एक कार सामने से आती है और स्कूटी को टक्कर मार देती हैं।

0

दिल्ली (Delhi) के आदर्श नगर (Adarsh Nagar) में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की रात की बताई जा रही है। जहां एक कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी चला रहे शख्स कार की बोनट पर जा गिरा और स्कूटी वहीं पर गोल-गोल नाच जाती है। शख्स के पीछे एक बच्ची भी बैठी हुई थी जो टक्कर लगते ही स्कूटी के पास गिर गई। इस हादसे का वीडियो सड़क पर लगे CCTV में कैद हो गया जिसके बाद अब ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्कूटी सड़क पार कर रही होती है तभी अचानक से एक कार सामने से आती है और स्कूटी को टक्कर मार देती हैं। टक्कर लगते ही स्कूटी चला रहे शख्स कार के बोनट पर जा गिरा और उसके साथ पीछे बैठी बच्ची वहीं स्कूटी के साथ नीचे गिर जाती है। एक्सीडेंट के बाद आसपास के लोग तुरंत बचाव के लिए आते हैं। थोड़ी देर तक तो कार खड़ी रहती है लेकिन कुछ देर बाद ही कार वहां से निकल जाती है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायलों को निजी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल इस मामले में दिल्ली पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि अगर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई जाती है तो आगे कानूनी कार्रवाई जरूर की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here