ओमप्रकाश राजभर के विवादित बयान के खिलाफ यादव सभा ने दिया ज्ञापन

0
Omprakash Rajbhar

बाँदा: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) की विवादित टिप्पणी पर यूपी के बाँदा में यादव समाज ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अखिल भारतीय यादव महासभा ने आज बाँदा कलेक्ट्रेट पहुंचकर ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। यादव महासभा के लोगों का कहना है कि ओम प्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने यादव जाति पर जो विवादित बयान दिया है वह आपत्तिजनक और अभद्र है। जिसकी वह निंदा करते हैं और ओमप्रकाश राजभर के इस बयान से यादव समाज की भावनाएं आहत हुई हैं जिस पर कानूनी कार्रवाई किया जाना जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here