स्वामी प्रसाद मौर्या प्रकरण पर ओमप्रकाश राजभर ने दी प्रतिक्रिया

0

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या को अपमानित करने वाले सपाई हैं। सपा अतिपिछड़ों को धोखा देने और अपमानित करने का काम कर रही है। सम्मेलन कर हक लूटने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जो कहा वह चुनावी जुमला था। वह वाराणसी में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता में ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने कहा कि सपाई अब बौखला गए हैं। उन्होंने प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान पर कहा कि लोकतंत्र में सभी लोग स्वतंत्र हैं। जो जहां से चाहे वहां से चुनाव लड़ सकता है। चुनाव से पहले सभी लोग जीतते रहते हैं, लेकिन परिणाम आता है तो सिर्फ एक ही जीतता है, बाकी सब भाग जाते हैं। चुनाव लड़कर देख लें पता चल जाएगा।

उन्होंने कहा कि राजभर समाज यही कह रहा कि हमारा नेता जिधर, हमारा वोट उधर। अखिलेश यादव ने धोखा दिया। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश को नहीं माना। 27 फीसद रिजर्वेशन सिर्फ एक जाति के लिए नहीं है। उसमें दूसरी जातियों का भी हक है। सुभासपा प्रमुख बोले वाराणसी में 26 थाने हैं। किसी थाने पर एक भी राजभर, नाई, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह दरोगा नहीं है। अब हिस्सा चाहिए। ओमप्रकाश राजभर वो ताकत है, जैसे लोग मुसीबत के वक्त हनुमान जी को याद करते हैं, वैसे ही इस समय पूरे प्रदेश में ओमप्रकाश राजभर को सभी रट रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने सदन में शिवपाल यादव को 27 बार कहा कि अभी समय है वापस आ जाइए, कुछ पा जाएंगे। शिवपाल ने भी हामी भरी। उन्होंने चुनाव बाद कैबिनेट में शामिल होने के भी संकेत दिए। उन्होंने कहा इसके लिए तैयारी तो पहले से ही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here