मौसम ने बदला मिजाज़, Delhi-NCR सहित कई इलाकों में हल्की बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश होने का अनुमान पहले ही जता दिया था।

0

Delhi-NCR के कई इलाकों में आज सुबह हल्की बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश होने का अनुमान पहले ही जता दिया था। वहीं मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज़्यादा रहा। IMD ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

IMD द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई। मंगलवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान था लेकिन देर शाम तक बारिश की कोई सूचना नहीं है। हालांकि, शाम में आसमान में बादल छाए रहे। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक करीब 38.1 डिग्री सेल्सियस बना रहा। IMD ने बुधवार को आसमान में आम तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। दिल्ली में पिछले चार महीनों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मगर अगस्त के महीने में सामान्य से 85 फीसदी कम बारिश हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here