विद्यालयों में चंद्रयान के चांद पर उतरने की एक्टिविटी दिखाने का शिक्षक संघ ने जताया विरोध

महानिदेशक स्कूल शिक्षा को लिखा पत्र।

0
Chandrayaan

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बुधवार को चन्द्रयान-3 (Chandrayaan) के चांद पर उतरने की एक्टिविटी को बच्चों के साथ साझा करने के लिए शाम को 5:15 बजे से 6:15 बजे तक सभी परिषदीय स्कूल खोले जाएंगे ताकि स्कूली बच्चे इसरो की वेबसाइट या इसरो के यूट्यूब नेशनल चैनल के माध्यम से चन्द्रयान-3 (Chandrayaan) की एक्टिविटी को देख सकें। आदेश में आगे कहा गया है कि वह पल भारतीय विज्ञान प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

इसी मामले का विरोध करते हुए उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने इस पर विरोध जताते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा को पत्र लिखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here