कौशाम्बी: दुपट्टे से गला घोटकर नाबालिग किशोरी की हत्या

प्रेमी के दरवाजे पर किशोरी की टूटी चूड़ी और मिले किशोरी के सिर के नोचे गए बाल

0

Kaushambi: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगरोहनी गांव में एक नाबालिग किशोरी को गला घोंटकर दिन दहाड़े मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या के पूर्व अपनी जान बचाने के लिए किशोरी ने हमलावरों से जमकर संघर्ष किया। मौके पर किशोरी के नोचे गए बाल और टूटी हुई चूड़ियां मिली हैं। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेप के बाद किशोरी की हत्या का आरोप पड़ोसी युवक व उसके परिजनों पर लगा है। हत्या के बाद किशोरी के शव को उसके दरवाजे पर फेंक कर हत्यारे फरार हो गए।

किशोरी के परिजनों का आरोप है कि रेप के बाद वीडियो बनाकर वायरल किया गया। जिसका किशोरी ने विरोध किया था। प्रेमी और उसकी बहनों पर दुपट्टे से गला दबाकर किशोरी की हत्या का आरोप है। प्रेमी के घर के बाहर टूटी हुई चूड़ियां व सिर से नोचे गए बाल भी मिले हैं। सूचना मिलने पर एएसपी, मंझनपुर सीओ, मंझनपुर थाना फोर्स व महिला थाना फोर्स समेत फोरेंसिक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here