कौशांबी: डीसीएम ने साइकिल सवार व सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस को मारी टक्कर

0
Kaushambi

Kaushambi: कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन चौराहे के पास साइकिल सवार दूधिया सरोज साहू उम्र लगभग 38 पुत्र रमाशंकर निवासी कशिया पश्चिम थाना कोखराज को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद डीसीएम चालक नियंत्रण खो बैठा और ढाबे में खड़े रोडवेज बस को टक्कर मार दी इस हादसे में रोडवेज बस पलट गई। हादसा देखकर डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। साइकिल सवार दूधिया गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद रोडवेज बस में कितनी सवारियां घायल हुई है, खबर लिखे जाने तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here