नीतीश कुमार: केंद्र में बैठे लोग सभी को परेशान कर रहे हैं

नीतीश कुमार ने कहा, उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। केंद्र में बैठे लोग सभी को परेशान कर रहे हैं।

0

चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की जमानत के खिलाफ सीबीआई के सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा, ‘उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। केंद्र में बैठे लोग सभी को परेशान कर रहे हैं।’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से जब पत्रकारों ने लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की जमानत के खिलाफ सीबीआई के सुप्रीम कोर्ट जाने से जुड़ा सवाल पूछा तब नीतीश कुमार ने कहा- ‘ऐसे ही बेचारे को तंग कर रहा है। जानबूझकर न तंग करता है। सेंटर में आजकल जो लोग हैं वो किसको छोड़ रहा है….सबको तंग कर रहा है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here