कपूरथला: युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत

0
Kapurthala

पंजाब: कपूरथला जिले (Kapurthala) के हलका सुल्तानपुर लोधी के नजदीकी गांव मियानी बहादुर के एक युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि युवक का शव जीरा इलाके में रेलवे लाइन से बरामद किया गया। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है।

परिजनों का कहना है उनका बेटा जसप्रीत उर्फ ​​हैप्पी एक निजी पैलेस में पेंटर का काम करता था। मंगलवार को जब वह घर नहीं लौटा तो पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी गयी। आज उन्हें पता चला कि उनके बेटे का शव यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर जीरा इलाके में रेलवे लाइन के पास से बरामद हुआ है। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी है। मृतक युवक का एक माह का बेटा है। मृतक युवक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार सरकार से न्याय की मांग कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here