कौशांबी: दीवार में सेंधकर जेवर नगदी अनाज उठा ले गए चोर

0
Kaushambi

Kaushambi: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के इकबाल नगर महगांव में शनिवार की रात सईद पुत्र जहूर अहमद के घर की दीवाल में सेंध कर घर के भीतर चोर घुस गए। चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। घर में रक्खे बक्से, कपड़े घर से बाहर उठा ले गए। घर के अंदर रखा 25 हजार रुपए नगद, दो बोरी अनाज, सोने के कान की बाली, चैन, पट्टी, खाने पीने व अन्य घरेलू सामान बेखौफ चोर उठा ले गए हैं। घर के पीछे कपड़े बिखरे पड़े थे।

मामले की सूचना परिजनों को सुबह हुई। घर में चोरी की घटना देखकर परिजनों के होश उड़ गए। जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मजमा भी मौके पर लग गया है। परिजनों के मुताबिक लगभग 70 हजार रुपए का सामान चोर उठा ले गए हैं। मामले की सूचना पीड़ित परिजन ने थाना पुलिस को दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जाँच पड़ताल कर वापस लौट आई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here