अमृतसर: जंडियाला गुरु में दिन दहाड़े चली गोलियाँ

0

अमृतसर: आज की ताजा खबर अमृतसर (Amritsar) के जंडियाला गुरु (Jandiala Guru) से है। जंडियाला गुरु में देर रात कुछ युवकों ने एक दुकान में घुसकर एक युवक पर करीब 8 से 10 गोलियां चलाईं।बताया जा रहा है कि एक युवक पर गोली चलाई गई है। बताया जा रहा है कि घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया और रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।

मृतक की उम्र करीब 25 से 28 साल बताई जा रही है। मृतक दो बच्चों का पिता था।मृतक की पत्नी राखी बांधने के लिए अपने मायके गई थीं। एसएसपी ने गांव पहुंचकर घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। वहां के लोगों का कहना है कि कैबिनेट मंत्री का घर कुछ दूरी पर है। कोई सुरक्षा नजर नहीं आयी। गोलीबारी का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। लोगों का कहना है कि जंडियाला गुरु (Jandiala Guru) के लोग दहशत भरी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। आए दिन फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले बाबा नाम के युवक को घर के बाहर कुछ लोगों ने गोली मार दी थी और फरार हो गए थे। वह मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here