कच्चे केले का इस्तेमाल कर बनाये स्वादिष्ट और पौष्टिक कच्चे केले के कबाब

0

यह एक हेल्दी, स्वादिष्ट और बहुत ही असान स्नैक रेसिपी है जिसे आप अगली डिनर पार्टी में बना सकते हैं। यह बेहतरीन वेजिटेरियन कबाब कच्चे केले, चीज़, अंजीर, अनारदाने को मिलाकर तैयार किए जाते है, इसके बाद इन्हें डीप फ्राई किया जाता है। इसे आप ऐपटाइज़र के रूप में एक कप गर्मागर्म चाय के साथ सर्व कर सकते हैं, इन टेस्टी कबाब को आप हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

सामग्री

  • 2 कच्चे केले
  • 1/2 टेबल स्पून मक्खन
  • 1/2 टी स्पून इलाइची पाउडर
  • 1/2 टी स्पून दालचीनी पाउडर
  • 1 टी स्पून गुलाब की पंखुड्डियों का पाउडर
  • 1/2 टी स्पून अदरक
  • 1/2 टी स्पून सौंफ पाउडर
  • 1 टी स्पून गेंहू का आटा
  • 1 टी स्पून कॉर्न फ्लोर
  • नींबू ज़ेस्ट

फीलिंग के लिए

  • 150 ग्राम प्रोसेस्डेड चीज़ (कद्दूकस की हुई )
  • 3-4 हरी मिर्च (बारीक कटा हुआ)
  • 3-4 सूखे अंजीर
  • बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  • 1/2 कप ताजे अनार के बीज़
  • 1 नींबू का रस
  • कुकिंग ऑयल
  • नमक
  • पानी

बनाने की वि​धि

  • केलों को आखिरी से काट लें और उसमें चीरा लगा दें।
  • इन्हें पांच से सात मिनट के लिए पकाएं।
  • इन पर पानी डालकर ठंडा कर लें।
  • छीलकर केलों को अच्छे से मैश कर लें।
  • एक पैन में मक्खन, नमक और मैश किए हुए केलों को डालें।
  • जब मिश्रण हल्का गुलाबी हो जाए तो इसमें इलाइची पाउडर, दालचीनी पाउडर, सफेद मिर्च पाउडर, गुलाब की पंखुड्डियों का पाउडर, अदरक और सौंफ पाउडर डालें।
  • इसे कुछ देर पकाएं और ठंडा होने दें।

फीलिंग के लिए

  • चीज़, अंजीर, हरा धनिया, हरी मिर्च, अनार के दाने, नींबू का रस और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • गेंहू का आटा और कॉर्न फ्लोर के साथ केले का मिश्रण डालकर अच्छे से मिला लें।
  • इसमें लेमन ज़ेस्ट और रस डालें।
  • बनाना मिश्रण से कोफ्ते बनाएं।
  • इसमें फीलिंग भरें और किनारों को बंद कर दें।
  • एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें कबाब डालकर इन्हें गोल्डन ब्राउन होने दें।
  • अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here