वाराणसी: बाजार में पीएम मोदी, सीएम योगी व चंद्रयान 3 वाली राखियों की मची धूम

0

Varanasi: भाई बहन के अटूट प्रेम के त्यौहार रक्षाबंधन के मौके पर भाइयों की कलाई सूनी ना हो इसलिए राखियों की खरीदारी में बहनें जुट गई हैं। बाजार में कई तरह की रंग बिरंगी आर्टिफिशियल और चांदी से बनी राखियां बिक्री के लिए दुकानों में सज गई हैं। वाराणसी (Varanasi) में भी राखी की खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। हर बार की तरह इस बार भी मार्केट में कुछ नई डिजाइन की राखियां आई हैं। सबसे खास बात यह है कि इन राखियों में मोदी-योगी व चंद्रयान राखीयों का गजब का क्रेज देखा जा रहा है।

राखी की बिक्री करने वाले दुकानदार मोहम्मद आशिफ ने बताया कि रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर बाजारों में रोनक बढ़ गई है। बाजारों में दुकानों पर तरह-तरह की राखियां सजी नजर आ रही हैं। बहने अपने भाई की कलाई में बाँधने के  लिए खरीदारी कर रही हैं। वही यह भी बताया कि हमारे यहां पर तरह तरह की सैकड़ों अलग-अलग वैरायटी की राखियां हैं। वही इस वर्ष रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा मोदी, योगी, चंद्रयान-3 की राखियां बिक्री के लिए बनाई गई हैं। ये राखियां काफी पसंद भी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here