कौशाम्बी: आगामी त्यौहारों को लेकर ग्राम प्रधान एवं सभ्रांत लोगों से पुलिस ने की वार्ता

0

Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के थाना चरवा प्रांगण में रविवार को 11 बजे क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों को बुलाकर पीस कमेटी की मीटिंग थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गयी। पीस कमेटी की बैठक में आगामी त्यौहार रक्षाबंधन व श्री कृष्ण जन्माष्टमी के संबंध में ग्राम प्रधान एवं सभ्रांत लोगों से पुलिस ने वार्ता कर क्षेत्र की स्थितियों की जानकारी ली और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।

थाना स्तर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें बीट आरक्षी, बीट उप निरीक्षक, चौकी प्रभारी, थाना प्रभारी एव ग्राम प्रधान को जोड़ते हुए सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं छोटी सी छोटी घटनाओं की जानकारी एवं समस्याओं के निराकरण हेतु उन्हें सूचनाएं देने के लिए प्रेरित किया गया एवम ग्राम पंचायत में बने मिशन शक्ति केंद्र को नए सिरे से संचालित करते हुए समस्याओं के निराकरण हेतु चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here